जिला कांगड़ा के ताजा समाचार

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़, कांगड़ा।

जिला कांगड़ा के कुलदीप शर्मा को बनाया राष्ट्रीय महामंत्री।

जिला कांगड़ा के कुलदीप शर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। कांगड़ा से विशाल  मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा के डॉक्टर कुलदीप शर्मा को डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर भारत व हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है । डॉ कुलदीप शर्मा को 3 वर्ष के लिए राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।

विकास करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है –  सुरेंद्र काकू।

चलो गांव की ओर हर गांव में गांव मिलन जनसंपर्क अभियान के तहत गांव राजल के पूर्व विधायक  सुरेंद्र काकू ने  कहा कि गांव का विकास करना  हमारी  नैतिक जिम्मेदारी है  तथा  उन्होंने कहा  की  मुख्यमंत्री  जयराम सरकार के नेतृत्व में  कांगड़ा का  विकास  हुआ है ।  जिसका  उदाहरण नए कांगड़ा से पुराने कांगड़ा तक  बनने वाला  माल रोड है  जो बन गया है ।  वर्तमान  सरकार ने  माल रोड बनाने का वायदा किया हुआ था  जो सरकार ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम सरकार ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए  300 करोड़ विकास कार्यों के लिए  दिए हैं।

  सेवा भारती संस्था  दान की कुर्सियां।

सेवा भारती संस्था कांगड़ा ने कांगड़ा अस्पताल को 20 कुर्सियां दान की है । सेवा भारती  संस्था के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां ना होने का कारण लोगों को काफी दिक्कत आ रही थी दिक्कत को देखते हुए कांगड़ा अस्पताल को कुर्सियां भेंट की गई  ताकि मरीज आराम से बैठ सकें इस अवसर पर कांगड़ा अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर विवेक करोल  भी  उपस्थित थे।