नगर पंचायत आनी के चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों  में धुक धुकी लगी बढ़ने

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़ आनी । आनी नगर पंचायत आनी के सात वार्डों के लिए उन्नसी उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। हर प्रत्याशी अपने लिए जोड़ तोड़ा में लगा है।  नगर पंचायत के वार्ड प्रत्याशियों की सूची कुछ इस प्रकार है, खोबडा तेशन वार्ड  मुकाबला आमने सामने का है, इस वार्ड  से दावेदारी करने वाले उमीदवार पूर्ण चन्द और धर्म पाल है।बराड़ किरण बाजार वार्ड  में भी मुकाबला दो प्रत्याशियों के बीच मे है। इस वार्ड से  दोनों उम्मीदवार शशि मल्होत्रा और डोलमा देवी ने अपनी जीत की दावेदारी जताई है। दोगरी वार्ड से मुकाबला रोचक रहने वाला है यहां हार जीत का आंकड़ा कम रहने की संभावना है, क्योंकि यहां से चार महिला उम्मीदवार मैदान में खड़ी है।चारों उम्मीदवार खिला देवी,अनुपमा देबी,रंजना देवी ने अपनी  जीत की दावेदारी पेश कर रही है। रानी बेहडा वार्ड से मुकाबला त्रिकोणीय है इसमे उम्मीदवार लाल सिंह,गुलाब ठाकुर और रितेश गोल्डी ने अपनी  जीत की दावेदारी जता रहे है। वहीं नालडेरा वार्ड से उम्मीदवार  देवेंद्र शर्मा, और राजेन्द्र सिंह के बीच मे आमने सामने का मुकाबला है। वार्ड क्यार कलोनी वार्ड में चार महिला प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुलाबला है। इस वार्ड से महिला उम्मीदवार सरसा देवी,गोयला आजाद,खिला देवी और सान्या देवी चुनाव मैदान में उतरे है। रोपड़ी वार्ड से चकोणा मुकाबला है। इस वार्ड से महिला उम्मीदवार होमेश्वरी जोशी,रोशना देवी,वर्षा कौशल और कागदू देवी ने नामंकन दाखिल किया है। नगर पंचायत आनी  में चुनावो को नजदीक देख प्रत्याशियों ने अपने जीत के दावे करने शुरू कर दिए है । अब सात तारीख को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद स्तिथि स्पष्ट हो जाएगी कि आखिर नगर पंचायत आनी की सरदारी का ताज किसके सिर सजता है।