निरमंड नगर पंचायत में बीजेपी कार्यकर्ताओं की जीत : किशोरी लाल सागर

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज निरमंड। नव गठित नगर पंचायत निरमंड में 7 अप्रैल को नगर पंचायत के लिए मतदाताओं का मतदान केंद्र में सुबह 8 बजे से भरी उत्साह दिखा । जिसमें 77.1 फीसदी मतदान प्रतिशत रहा। मतदान के नतीजे शाम 5 बजे से शुरू हुए। वार्ड नबरं 1 सिरकोटी उषा देवी 75 मतों के साथ विजयी रही। वार्ड नं 2 शिगाउली से विद्या देवी,66 मतों के साथ विजयी रही। वार्ड नं 3 सुनारला से ममता 42 मतों के साथ जीती। वहीं वार्ड नबरं 4 भीउंटा में बड़ा दिलचस्प मुकाबला रहा जिसमे से देव राज कश्यप को 116 और प्रतिद्वंदी योगेश भार्गव को भी 116 मत मिले जबकि 4 मत नोटा को पड़े , इस वार्ड से देवराज कश्यप को 116़एक मत टॉस से मत मिले और उनको विजयी घोषित किया गया। वार्ड नबरं 5 डीम से पदमा 41 मत वार्ड नंबर 6 विष्णु से अमर चंद 54 मत वार्ड नबरं 7 पोखटू से विकास शर्मा 176 मतों के साथ विजयी रहे। वहीं एआरओ, एसडीएम आनी चेत सिंह ने मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी को बधाई दी। और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को सफल बनाने में अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रशासन को पूर्ण सहयोग मिला है। वहीं आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने सभी विजयी प्रतियाशियों को घर गर जाकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत निरमंड और आनी में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं जिसका श्रेय बीजेपी कार्यकर्ता को जाता है। यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नहीं है बल्कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने बताया की इस चुनावी सेमीफाइनल में भाजपा का कमाल खिला है अभी 2022 का फाइनल मुकाबला अभी बाकी है जिसमे भी बीजेपी भगवा लहराएगी।