नगर पंचायत आनी में नवनिर्वाचित सरसा देवी को अध्यक्ष और देवेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष की कमान

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज आनी। आनी नगर पंचायत में चुनाव समाप्त होते हुए शुक्रवार को विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन हुआ जिसमें सरसा देवी को नगर पंचायत आनी का नवनिर्वाचित अध्यक्ष व देवेंद्र चौहान को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। नगर निगमों के चुनाव खत्म होते ही आनी नगर पंचायत की जनता की नजर नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन को लेकर थी। सात अप्रैल को हुए नगर निगम के चुनाव में नतीजे आने के बाद जो प्रत्याशी जीत कर आये है, उसमें सात में से पांच सदस्य भाजपा समर्थित विजित हुए है। उसके परिणाम स्वरूप चुनाव समाप्त होने के बाद पिछले एक दो दिनों से उपाध्यक्ष के पद के लिए भाजपा समर्थित लोगो मे संशय चल रहा था, क्योंकि अध्यक्ष पद के लिए रोस्टर के आधार पर सरसा देवी का ही बनना निश्चित लग रहा था। जनता की इस उत्सुकता को आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने दूर कर दिया । उन्होंने नगर पंचायत आनी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का परिणाम को जनता के समक्ष सांझा किया । जिसमें उन्होंने क्यार कालोनी वार्ड से जीत कर आई सदस्य सरसा देवी को अध्यक्ष बनाया तथा नालडेरा वार्ड से जीतकर आये सदस्य देवेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया । इस उपलक्ष पर आनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक किशोरी लाल सागर, एसपीएमसी चैयरमेन कुल्लू एवं लाहौल.स्पीति अमर ठाकुर, मंडलाध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर, योगेश वर्मा, ममता,अनु ठाकुर,गुलाब ठाकुर, शशि मल्होत्रा, धर्मपाल, तिलक राज शर्मा व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।