कवीन्द्र ठाकुर बने कुल्लू टेक्सी यूनियन के अध्यक्ष

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज कुल्लू। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर सिथत टैक्सी यूनियन के चुनाव आयोजित किये गए। इस चुनावी प्रक्रिया में टैक्सी यूनियन के 122 सदस्यों ने भाग लिया और नई कार्यकारिणी के लिए वोट किया। टैक्सी यूनियन की नई कार्यकारिणी में कविंद्र ठाकुर को अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया तो वही प्रधान पद की जिम्मेवारी प्रबल कुमार को दी गई। इसके अलावा पुनीत गौड को उपप्रधान के पद पर मनोनीत किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कविंद्र ठाकुर को 63 वोट पड़े ।जबकि प्रधान पद के लिए उम्मीदवार प्रबल कुमार को 72 वोट पड़े। इसके अलावा उप प्रधान पद के लिए पुनीत गौड को भी 69 वोट मिले। वहीं कार्यकारिणी में 5 पद को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। अध्यक्ष कविंदर ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा उपाध्यक्ष मोहर सिंह, महासचिव हरिराम, सह सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष इंद्र दत्त शर्मा व मुख्य अड्डा प्रभारी विजय राणा को टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने निर्विरोध चुन लिया था। प्रधान प्रबल कुमार का कहना है कि टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने उन पर जो भरोसा जताया है वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इसके अलावा टैक्सी यूनियन की प्रमुख मांगों को लेकर भी वे जिला प्रशासन व सरकार के समक्ष वार्ता करेंगे।