आनी में सेब के बगीचे में अफीम की खेती करने पर पुलिस ने किया दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ आनी। जिला कुल्लू के आनी के तहत आने वाली पुलिस चौकी लुहरी के अंतर्गत कटाहर गांव में सेब के बागीचे में अफीम के पौधे उगाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ़ एनडीपीएस की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लुहरी पुलिस चौकी के जवान जब गश्त पर थे तो पुलिस को सूचना मिली कि कटाहर गांव के पदम सिंह ने अपने सेब के बागीचे में अफीम के पौधे अवैध तौर उगाए हैं। जिन्हें पुलिस ने जलाकर नष्ट कर दिया और पदम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। रविन्द्र नेगी ने बताया कि दूसरे मामले में डाकघर जाओं के डगुट गांव में चेत राम नामक व्यक्ति ने अपने सेब के बगीचे में अफीम की अवैध खेती कर रखी थी। जिसकी गुप्त सूचना आनी पुलिस को मिली और पुलिस ने चेत राम के बागीचे का दौरा किया। जहां पाया गया कि चेत राम ने दो खेतों में अफीम के पौधे उगा रखे थे। जिन्हें पुलिस ने उखाड़ने के बाद जलाकर नष्ट कर दिया और चेत राम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *