प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी सरकार के सात् साल पूर्ण होने पर बांटी जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री

इस खबर को सुनें

निखिल कौशाल कुल्लू। केंद्र में मोदी की सरकार के बेमिसाल 7 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर कुल्लू मंडल में विभिन्न कार्यक्रम किए गए। भारतीय जनता पार्टी कुल्लू मंडल के अध्यक्ष ठाकुर चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू में 113 मतदान केंद्रों पर मोदी जी के मन की बात को सुना और देखा गया। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में केंद्र सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में अनेक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व की कांग्रेस सरकारें भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती थी, वहीं मोदी जी ने इस मिथक को तोड़ा और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देश को दी। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल मात्र राजनीति की वस्तु समझने वालों को जवाब देते हुए मोदी जी ने इस वर्ग को सालाना छह हजार रुपए की सहायता कर किसान हितैषी होने का स्पष्ट उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि चाहे महिलाओं के लिए उज्जवला योजना हो चाहे स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान योजना ये दोनों ही योजनाए समाज कल्याण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन सात वर्षों में भारत विदेश नीति और रक्षा क्षेत्र में एक विश्व शक्ति के रूप में उभरा है जो देशवासियों के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर अभावग्रस्त परिवारों को सुखा राशन वितरित किया गया। विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर निम्न नेताओं ने 1000 से अधिक मास्क का वितरण किया और जिन्हें आवश्यकता थी, उन्हें सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया गया और जहां कोरोना के पॉजिटिव संक्रमित व्यक्ति थे, उन परिवारों के घरों के आसपास पंचायत के माध्यम से सैनिटाइजेशन भी करवाया गया। इस अवसर पर कुल्लू के पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह एपीएमसी के चेयरमैन अमर सिंह ठाकुर, प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य युवराज बोध, मंडल की उपाध्यक्षा नैना कंबोज, मंडल के कोषाध्यक्ष एकादशी महंत, कुल्लू मंडल के आईटी संयोजक चमन ठाकुर ने वहां पर उपस्थित लोगों को अलग-अलग समूहों को कोविड से बचने के लिए टिप्स दीजिए। उन्होंने सब से अनुरोध किया कि जिन्हें किसी भी प्रकार के कोरोना के लक्षण नजर आते हैं वह तुरंत अपना टेस्ट करवाएं और अपना इलाज शुरू कर दें कुल्लू शहर की पिछड़ी बस्ती लंका बेकर में भी उपरोक्त नेताओं द्वारा महिला मंडल की महिलाओं व वहां रह रहे नागरिकों को भी कोरोना के प्रति जागरूक किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में सेवा ही संगठन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 7 साल पूर्ण होने पर कुल्लू के मिडल अखाड़ा बूथ पर जरूरतमंद लोगों से संपर्क किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुओं के साथ मास्क और सेनिटाइजर भी बांटे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी की सरकार ने 7 सालों में देश ने पूरे विश्व मे अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम द्वारा लोगों से सीधा संवाद करते हैं और लोगों की हर बात को बड़े ध्यान से सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान निकलते हैं। इस दौरान बूथ अध्यक्ष विजय शर्मा, अनिरुद्ध खैरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *