बड़े से बड़ा पद हो पार्टी से ऊपर कोई भी नहीं : शिशु भाई धर्मा 

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। भाजपा कार्यकर्ता या नेता चाहे किसी भी पद पर हो पार्टी के संविधान से ऊपर कोई भी नहीं तथा किसी को भी पार्टी विरोधी कार्य करने का अधिकार नहीं। यह सख्त शब्द व सन्देश मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा ने कुल्लू मंडल द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कड़े लहजे में कहे। उन्होंने कहा कि जिस भाव से पार्टी में जुड़े हैं उसी भाव से कार्यकर्ता को पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री बने हैं तथा आने वाले 2022 के चुनावों में भी कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ही अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा की कोरोना काल में भाजपा सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है तथा कोरोना मरीजों तक वह विशेष सुविधाएं पहुंचाई हैं जिनके वह हकदार हैं। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत अगर कांग्रेस सरकार सत्तासीन होती तो स्थितियां गंभीर होती। उक्त बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखे तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की । जिसके तहत 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस व 6 जुलाई को जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाना तय हुआ। सुरेश शर्मा ने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में 18 करोड़ से अधिक भाजपा के सदस्य हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में 18 लाख सदस्य भाजपा के है। वहीं उक्त बैठक में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राहुल सोलंकी, वीर सिंह, कुल्लू मंडल प्रभारी एवं जिला भाजपा महामंत्री अखिलेश कपूर, कुल्लू मंडल अध्यक्ष ठाकुर चन्द, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर ठाकुर, प्रवक्ता आदित्य गौतम, मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौधरी, आईटी व सोशल मीडिया प्रदेश संयोजिका महिला मोर्चा डॉ अर्चना ठाकुर, जिला संयोजक नरेंद्र ठाकुर आईटी सेल जिला संयोजक नरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीषा सूद सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *