पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस सेवादल ने किया पौधारोपण

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ सैंज। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस पर जिला कांग्रेस सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कांग्रेस जनों द्वारा पौधारोपण के अलावा रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए। जिला कांग्रेस सेवादल ने कांग्रेस के दिग्गज नेता के जन्मदिन पर बंजार विधानसभा के सैंज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। सेवादल कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण अभियान के तौर पर मनाया। सैंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर उनकी दीर्घायु की कामना की। सेवादल जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि आधुनिक हिमाचल के निर्माता एवं जननायक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर कांग्रेस सेवादल ने सेवादल का योद्धा, लगायेगा पौधा थीम पर प्रदेश भर में पौधरोपण किया। कुल्लू जिला कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने भी जिला के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण करने के अलावा गौ सदनों में पशु चारा भी दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सैंज, बंजार, मनाली, आनी सहित अन्य स्थानों पर पौधरोपण किया गया। पौधारोपण में जिला सेवादल के महासचिव बुद्धि सिंह ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी लाल दास, बंजार युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष धनवीर सिंह, ब्लॉक कॉग्रेस के गोपाल वजीर, हीरा लाल, कमल सिंह, हेम राज, सनी सोहल, विजय पालसरा, अंश कुमार सोनी, सनी ठाकुर, दलीप बिष्ट, कमल किशोर, चमन धामी आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *