जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करके अश्रुपूर्ण दी विदाई

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। आईजीएमसी शिमला मैं 87 वर्षीय हिमाचल वासियों के हृदय में राज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की मृत्यु की दुखद खबर मिलते ही समूचे प्रदेश सहित कुल्लू जिला में भी एकाएक शोक की लहर चल पड़ी। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों सदस्यों जिला कुल्लू से संबंधित प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियो मनाली, कुल्लु, बंजार व आनी के सभी पदाधिकारियों जिला कुल्लू के सभी अग्रणी संगठनों प्रकोष्ठ विभागों के प्रमुखो उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों चारों विधानसभा चुनाव क्षेत्रों से संबंधित वूथ पंचायत, जोनल कांग्रेस, कमेटियों सहित महिला व पुरुष शहरी कांग्रेस कमेटियों बंजार, भुंतर व कुल्लू के अध्यक्षों आदि ने सामूहिक तौर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के 59 वर्षों तक रहे प्रेरणा स्रोत हिमाचल वासियों के हृदय में राज करने वाले बुशहर रियासत के राजा एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए जहां उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की वही जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है जिसके भरपाई करना भविष्य में असंभव होगा। आज हिमाचल की राजनीति का एक ध्रुव तारा सदा के लिए अस्त हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, पूर्व प्रत्याशी आनी परसराम पूर्व प्रत्याशी बंजार आदित्य विक्रम सिंह, पूर्व प्रत्याशी मनाली हरी चंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव भुवनेश्वर गोंड, राजीव किमटा, देवेंद्र नेगी जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष उत्तम शर्मा, सेंस राम चौधरी, चंद्रसेन, उत्तम ठाकुर, रवींद्र सूद, अनिल सूद, मनोरमा बोध, अनुराग प्रार्थी, किशन ठाकुर टीसी महंत, रामकृष्ण चौहान, संगठन महासचिव चुनेश्वर ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, महासचिव व मीडिया प्रभारी राजेश कुमार(शानू), देवराज नेगी, सेंस राम आजाद, राजेश सेठ, लोकराज, संजय गुप्ता, मदन सूद कोषाध्यक्ष, बीसीसी आनी के अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा, बीसीसी वंजार के दुष्यंत ठाकुर, बीसीसी कुल्लू के पूर्ण चंद, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीर सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यकक्षा अरुणा ठाकुर, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेश शर्मा, जिला अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बुद्धि सिंह, जिला इंटक अध्यक्ष खीमी राम चौहान, जिला महिला इंटक प्रधान कृष्णा देवी, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष तथा देव भूमि कुल्लू के सभी कांग्रेस समर्थित विभिन्न पदों पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पूर्व जनप्रतिनिधियों ने अपने महबूब नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के न्याय प्रिय राजनीतिक सिद्धांत सदैव हमारे लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करेंगें। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने संयुक्त बयान में कहा कि राजा वीरभद्र सिंह का उनके राजनीतिक जीवन के 59 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को विकसित करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसे कभी भुला नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जब 1962 में उन्हें महासू से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया तब से उन्होंने राजनीति में पीछे नहीं देखा आज वह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का एक संस्थान वन कर हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। उन्हें 1962 में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राजनीति मैं आने की प्रेरणा दी जिसके चलते 59 वर्षों के लंबे राजनीतिक जीवन में जहां सांसद विधायक बनकर हिमाचल प्रदेश सरकार में 6 बार बतौर मुख्यमंत्री भारत सरकार के 3 पूर्व प्रधानमंत्रियों के मंत्रिमंडल में दो बार राज्य मंत्री एक बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं जिनका हमारे बीच से जाना अत्यंत पीड़ा दायक और असहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *