पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को प्रदेशभर में किए गए विकास कार्यों के लिए प्रदेश की जनता ताउम्र याद रखेगी- युकां. महामंत्री मदन ठाकुर

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ बरोट। विकास के मसीहा तथा आमजन के हितैषी रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह बेशक आज हमारे बीच में नहीं है मगर उनके द्वारा प्रदेशभर में किए गए विभिन्न विकास कार्यों को प्रदेश की जनता ताउम्र याद रखेगी। यह बात कांगड़ा–चम्बा संसदीय क्षेत्र के युकां. महामंत्री मदन ठाकुर ने प्रेस को ज़ारी ब्यान में बताया कि जिला कांगड़ा की छोटा भंगाल घाटी की बात की जाए तो इस घाटी के लोग भी पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह द्वारा यहाँ पर किए गए कई विकास कार्यों को देख उन्हें भूलने पर भी नहीं भूल पा रहे हैं। मदन ठाकुर ने बताया कि इस दुर्गम छोटा भंगाल में बैजनाथ के पूर्व विधायक किशोरी लाल तथा सुधीर शर्मा के अथक प्रयासों व पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की बदौलत मुल्थान स्कूल को अपग्रेड कर जमा दो किया गया, कोठी कोहड़ मे प्राथमिक पाठशाला को खोलना और मुल्थान में महाविद्यालय का खोलना ऐतिहासिक कार्यों में शामिल है। बीड़-विल्लिंग बड़ाग्रां सड़क मार्ग के 26 करोड़ रूपए की धन राशि मंजूर करना, कोठी कोहड़ नाले में पुल के लिऐ धनराशि मंजूर करना, लोहारडी-स्वाड सड़क का निर्माण करना, भुजलिंग में पुल का निर्माण और बरोट-पोलिंग सड़क मार्ग के लिए 4 करोड़ की धनराशि मंजूर करना यादगार विकास कार्यों में शुमार है। यही नहीं घाटी के हर घर में बिजली व पानी पहुंचाना भी पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की ही देन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *