आनी में कॉंग्रेस सेवादल ने बूथ लेवल तक समितियां की गठित

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ आनी। कॉंग्रेस सेवादल खण्ड आनी की बैठक विश्राम गृह आनी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष भाग चन्द ने की जबकि बैठक में सेवादल के विभिन्न पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी परस राम भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में कॉंग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस सेवादल खण्ड आनी के कार्यकारी अध्यक्ष भाग चन्द ने बताया कि सेवादल द्वारा पूरे प्रदेश ब देशभर में जन सेवा समितियों का गठन किया गया है जिसके तहत आनी में छः जन सेवा समितियां, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आपदा प्रवंधन व ग्रामीण विकास से सम्बंधित गठित की गई हैं। एक समिति मे चार सदस्य शामिल किए गए हैं। भाग चन्द ने बताया कि ये समितियां ग्रामीम स्तर तक जाकर लोगों में छः विषयों को लेकर जागरूकता फैलाएंगे और कांग्रेस सेवादल पार्टी संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सेवादल की छोटी छोटी इकाईयां गठित करेगा। सेवादल के महासचिव भाग चन्द सेकिंड ने बताया कि आगामी 9 अगस्त को सेवादल द्वारा मनाए जा रहे क्रांति कारी दिवस पर आनी व निरमण्ड कांग्रेस सेबादल के कार्यकर्ता भी सड़कों में उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी परस राम ने बताया कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर पहुंच गई है। तेल, डीजल सहित अन्य खाद्य बस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं मगर सरकार का इस पर कोई नियन्त्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कमरतोड़ मंहगाई से आम आदमी त्रस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री महोदय द्वारा निरमण्ड मे जो जो भी घोषणाएं की गई हैं वे सभी उपचुनाव के मद्देनजर लोगों को बरगलाने के लिए महज चुनाबी स्टंट है। परस राम ने कहा कि विकास योजनाओं का मिलना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है मगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई घोषणाएं करने से पहले पुरानी घोषणाओं को समय रहते जमीनी स्तर पर उतारे ताकि विकास की गति आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मंहगाई को कम करने में पूरी तरह से विफल हो गई है। इस बैठक में सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष भाग चन्द के अलावा पार्टी के पूर्व प्रत्याशी परस राम, सेवादल के जिला महासचिव तेलू राम, खण्ड सचिव भाग चन्द सेकिंड, पप्पू सत्या, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष झाबेवराम सोनी, आपदा प्रवंधन के प्रदीप कौशिक, सामाजिक सुरक्षा कर्म चन्द, स्वास्थ्य प्रमुख रमेश कुमार, बालक राम, बंटी जोशी, विजय जोशी, संतोष, बलबीर, आमी चन्द, संतोष कौशिक, सीताराम, ख्याले राम व राज चौहान सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *