भाजपा मंडल आनी ने मनाया कारगिल विजय दिवस, भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ आनी। कारगिल विजय दिवस के मौके पर जहां देश भर में वीर जवानों को श्रदांजलि दी और उनकी विजय गाथाओं को याद किया गया। भाजपा मंडल आनी ने देश की ख़ातिर कुर्बान वीरों की शहादत को समिति हॉल आनी में आयोजित कार्यक्रम में याद किया।इस कार्यक्रम में आनी के विधायक किशोरोलाल सागर बिशेष रूप से मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने की। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आनी निरमण्ड के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल सागर ने आनी निथर के कारगिल शहीद डोलेराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनकी शहादत को नमन किया। वहीं भाजपा मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने वीरों को श्रदांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की खातिर अपनी जान की परवाह न करके देश रक्षा में सैनिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्या अनु ठाकुर ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को सैनिकों पर फक्र होना चाहिए जिनकी वजह से देश का हर नागरिक घर में चैन की नींद सोता है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष ख्याले राम शर्मा ने भी अपने बिचार रखे और देश की सेवा में वीर सैनिकों के योगदान को याद किया। इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, बरिष्ठ भाजपा नेता जीआर चंदेल, शहीद डोला राम की पत्नी प्रेमा देवी, सुवेदर ख्याले राम शर्मा, कर्नल शिव दयाल, ओम प्रकाश, राजेन्द्र कुमार, एक्सईएन राजेश शर्मा, सहायक अभियंता ज्ञान भारती, जेई आरएम शर्मा, भाजपा कार्यसमिति सदस्य अनु ठाकुर जी, जिला उपाध्यक्ष दुनी चन्द, शेर सिंह महामंत्री, नगर पंचायत अध्यक्षा सरसा देवी, पार्षद शशि मल्होत्रा, योगेश वर्मा, रफ्तार ठाकुर, टीडी शाह, सुरेन्द्र ठाकुर, दयाल वर्मा, प्रीतम सागर, नूरदास ठाकुर, चुनी लाल, बीएस ठाकुर, भूपेंदर भूपी, पिंकू ठाकुर, तिलक राज, ममता चौहान व डोलमा देवी सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *