पंचायत के प्रतिनिधियों हेतु ज़िला शिक्षा एबं प्रशिक्षण अभियान

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ (कुलभूषण अवस्थी) पतलीकूहल। राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर में विकास खंड नग्गर की पंचायतों के प्रतिनिधियों हेतु ज़िला शिक्षा एबं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू स्थित ज़रड के माध्यम से पढ़ना लिखना अभियान की जागरूकता हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। नग्गर खंड के 50 से अधिक प्रधानों, उप प्रधानों और बार्ड पंचों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिबिर में नग्गर खंड में पड़ना लिखना अभियान के अन्तर्गत 15 बर्ष से अधिक आयुबर्ग के 3542 निरक्षर लोगों को 356 प्रेरक अध्यापकों द्वारा शिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा नग्गर ब प्रधानाचार्य नग्गर मनोज कुमार द्वारा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्त्रोत ब्यक्ति के रूप में डॉक्टर चमन प्रकाश, प्रवक्ता डाइट कुल्लू शमशेर ठाकुर, अध्यापक प्रशिक्षण इंचार्ज डाइट सोनम डोलमा, प्रवक्ता डाइट महिला विकास इंचार्ज कुल्लू पुष्प साहनी द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को पढ़ना लिखना अभियान के तहत जानकारी दी गयी। खंड स्त्रोत केंद्र समनबयक खंड नग्गर रमेश ठाकुर ब सिकन्दर ठाकुर द्वारा इस प्रशिक्षण में होने बाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी बिस्तार पूर्वक दी गयी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान ब उप प्रधान नग्गर पदीप ठाकुर, दौलत राम, ग्राम पंचायत सरसेई की प्रधान सरल देवी, उप प्रधान किशोर कुमार, ग्राम पंचायत बंदल के प्रधान गोपाल सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत पुईद के प्रधान सरचंद, ग्राम पंचायत राऊगी के प्रधान मान चंद, ग्राम पंचायत हलांण प्रथम के प्रधान चुनी लाल ब उप प्रधान मेहर चंद, सहित 50 से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना अधिकारी कुल्लू डॉक्टर चंद किशोर गौतम द्वारा सभी जन प्रतिनिधियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *