भारत उत्थान न्यास द्वारा संचालित रामायण प्रश्नोत्तरी के तत्वावधान में राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी रामराज्य की अवधारणा का किया आयोजन

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ बिलासपुर। भारत उत्थान न्यास द्वारा संचालित रामायण प्रश्नोत्तरी के तत्वावधान में राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी रामराज्य की अवधारणा का आयोजन किया गया जिसका संचालन कुलदीप बरतिया डायरेक्टर श्रीजी एकेडमी गाजियाबाद, राष्ट्रीय सचिव रामायण प्रश्नोत्तरी ने किया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति में डॉ० रोचना बिश्नोई राष्ट्रीय अध्यक्ष- कला एवं संस्कृति भारत उत्थान न्यास व मास्टर यश गोलवलकर ने प्रभु श्रीराम पर आधारित अपनी प्रस्तुतियों से संगोष्ठी का शुभारंभ किया। सारस्वत व्याख्यान डॉ० शशि अग्रवाल प्रवक्ता रसायन विज्ञान दयानन्द गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामायण प्रश्नोत्तरी, अध्यक्षता डॉ० राजेश श्रीवास्तव निदेशक रामायण केंद्र भोपाल, मुख्य वक्ता आचार्य डॉ० निलिम्प त्रिपाठी महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय भोपाल ने अपने विचारों से प्रभु श्रीराम के महान व्यक्तित्व को रुचकर तरीके से सभी श्रोताओं के सम्मुख रखा जिससे सभी लाभान्वित हुए। विशिष्ठ वक्ता डॉ० के सुवर्णा प्रिंसिपल हिन्दी विभाग जी टी ग्रुप आफ इंसीटूशन्स बैंगलोर, डॉ० नीरा तोमर प्रधानाचार्य मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर, दौराला, मेरठ, आमंत्रित वक्ताओं में सुरेन्द्र मिन्हास महासचिव बिलासपुर लेखक संघ हिमाचल, पुष्पा खेमका महिला शाखा वनवासी कल्याण आश्रम गुवाहाटी, ऋचा अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू टाईगर महिला फोर्स इंदौर, बबिता अग्रवाल कँवल (लेखिका) प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल परिचय सम्मेलन (पश्चिम बंगाल), कुसुम शाह अध्यापिका सूरत ने भी अपने विचारों से संगोष्ठी को सार्थक किया। संगोष्ठी का मार्गदर्शन बहन कल्पना पांडे अध्यक्ष भारत उत्थान न्यास झांसी इकाई ने किया तथा कृतज्ञता ज्ञापन उमा सिंह सदस्य भारत उत्थान न्यास झांसी के द्वारा हुआ। लगभग 8 राज्यों से 45 वक्तायों ने रामायण प्रश्नोत्तरी में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *