पर्यावरण संरक्षण में पौधारोपण है ज़रूरी-सुरमा देवी

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ आनी। पेड़ पौधों का इंसान और क़ुदरत के बीच अटूट संबंध है। पेड़ों से जीवन यापन के लिए अनेकों चीजों समेत जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। पेड़ पौधें से न केवल हमें औषधियां व इमारती लकड़ी देते हैं बल्कि पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं। सरकार ने भी पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया जा रहा है और इसके लिए विभिन्न अभियान चलाए हैं। इसी कड़ी में विकास खण्ड आनी के पटारना के जंगलों में पटारना की प्रधान सुरमा देवी की अगुवाई में वृक्षारोपण किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना करके पौधारोपण किया। महिला मंडल की प्रधान सुरमा देवी ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना मानव समेत जीव-जंतुओं के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने की भी अपील की इनके साथ महिला मंडल की सचिव सचिव कुमता देवी, राधा देवी, पिगलां देवी, कृष्णा देवी, गुप्ता देवी, नीलमा देवी, सुनिता देवी व लीलू देवी सहित अन्य कई महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *