स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिला मंडल ने की सफाई

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। स्वच्छ भारत मिशन को जारी रखते हुए छोटा भंगाल घाटी की बड़ा ग्रां पंचायत के महिला मंडल नलहौता की महिलाओं ने महिला मंडल की प्रधान रमिता देवी की अगुवाई में महिला मंडल की सभी महिलाओं ने बीते हर रविवार की तर्ज़ पर इस रविवार को भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने गाँव नलहौता के गाँव के अंदर के रास्ते, बाहर से गाँव तक आने वाले रास्ते तथा आसपास की सफाई की। महिला मंडल प्रधान रमिता देवी तथा सचिव सोनिया देवी ने बताया कि इस दौरान इसके साथ- साथ उन्होंने गाँव के सभी रास्तों के किनारों की झाडियों को काटकर गाँव से दूर ले जाकर सुरक्षित स्थान पर जलाया तथा गीले कचरे को गड्डा खोदकर दबाया। महिला मंडल नलहौता की प्रधान रमिता देवी ने बताया कि उनकी अगुवाई में अपने गाँव नलहौता की समस्त महिलाएं गत कई वर्षों से ही हर रविवार को अपने गाँव की साफ सफाई करने के साथ- साथ अन्य सामाजिक कार्य करने में भी कभी भी पीछे नहीं रह रही है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल नलहौता ने आजतक जो भी सामाजिक कार्य किया तथा कर भी रही है। वह सभी मात्र अपने बलबूते से ही कर रही है क्योकि आजतक बड़ा ग्रां पंचायत में राजा करने वाले किसी भी पंचायत प्रतिनीधियों द्वारा किसी भी सामाजिक कार्य को करने के लिए कोई भी सहयोग नहीं किया जा रहा है। जिस कारण महिला मंडल नलहौता का वर्तमान व पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *