आनी नगर पंचायत ने रोपी हरियाली

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ आनी। नगर पंचायत आनी की अध्यक्ष सरसा देवी समेत पार्षद शशि मल्होत्रा और गुलाब ठाकुर ने देवदार के 150 से अधिक पौधों का रोपण किया। नगर पंचायत आनी की अध्यक्षा सरसा देवी ने बताया कि नगर पँचायत आनी पर्यावरण संरक्षण को लेकर कृत संकल्प है और इसी मंशा से नगर पँचायत आनी के सातों वार्डों के पार्षद अपने अपने वार्ड में पौधरोपण करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर पँचायत आनी में 350 से ज्यादा पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे वार्ड सदस्य पूरा करने को लेकर प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *