सुरभि न्यूज़(सी आर शर्मा) आनी। उपमण्डल के तहत आनें बालें सबसे दुर्गम गांव डीम में में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर गांव डीम की महिलाओं नें गांव की सफाई के साथ साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी भी दी। स्वतंत्रता दिवस पर गांव डीम महिला मंडल की प्रधान शशि ठाकुर ने सभी देश वह प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। डीम की महिला मंडल ने सवसे पहलें गांव की सफाई कर आम जनमानस को सफाई के लिऐ जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला मंडल की प्रधान शशि ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके बाद महिला मण्डल डीम द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया गया और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इस मौके पर महिला मंडल डीम की उप प्रधान रक्षा देवी, सचिव आशा ठाकुर, कोषाध्यक्ष ममता ठाकुर, सदस्य दुर्गा देवी, फुला देवी, भागी देवी, सुभद्रा देवी, सरला देवी, जलु देवी, चन्द्रा देवी, शुक्री देवी, सुरेखा, ज्यवंती देवी, बेला देवी, सरोज ज्वाला देवी, चमेलूं दवी व विद्या देवी सहित अन्य स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
2021-08-15