चौहार घाटी तथा छोटाभंगाल घाटी में सरकारी संस्थानों तथा पंचायत घरों में फहराया गया राष्ट्रीय झण्डा

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चौहार घाटी तथा छोटाभंगाल घाटी में सरकारी संस्थानों, पंचायत घरों व धार्मिक स्थलों में महानुभावों द्वारा राष्ट्रीय झण्डे को फहराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौहार्घाटी के बरोट पंचायत के प्रांगण में पंचायत प्रधान डा. रमेश की अध्यक्षता में पंचायत के सदस्यों, स्थानी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों तथा स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय झण्डे को फहराया तथा वहा पर सभी लोगों ने राष्ट्रीय झण्डे को सलामी भी दी।

वहीँ साथ लगती छोटा भंगाल घाटी में स्थित घाटी क आराध्य देव जयदेव गहरी ट्रस्ट शंगरेहड़ कार्यालय के प्रांगण में ट्रस्ट के अध्यक्ष भाग सिंह, नम्बरदार मस्त राम तथा ट्रस्ट के पदाधिकारियों की देखरेख में बैजनाथ से मुख्यातिथि के रूप में पधारे एडवोकेट राज कपूर द्वारा राष्ट्रीय झण्डे को फहराया गया तथा झण्डे को सालामी भी दी गई। इस मौके पर उनके साथ दोंकू राम, बीड़ से विजय कुमार, उतराला से जितेन्द्र कुमार कारदार रामधन, ल्लोक गायक दीपू रिस्की तथा देव गहरी के मुख्य कार्यकर्ता नाग राज उपस्थित रहे। वहीँ घाटी की ही बड़ाग्रां पंचायत में पंचायत प्रधान चन्द्रमणी तथा देवा क्लव बड़ा ग्रां के अध्यक्ष शिवजीत सिंह की देखरेख में मुख्यातिथि के रूप में पधारे बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी ने राष्ट्रीय झण्डे को फहराया तथा राष्ट्रीय झण्डे को सलामी भी दी। मुख्यातिथि विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित कतराते हुए बताया कि गत दिनों प्रदेश के मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश में राष्ट्रीय झंडे को न फहराने की धमकी दी गई थी जिस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी निडरता के चलते रविवार के दिन प्रदेश के हर स्थानों पर पन्द्रह अगस्त के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय झंडे को फहराया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी की सरकार व प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार देश व प्रदेश में बिना किसी भी भेदभाव से विकास कार्यों को तीव्रता दे रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजना को चालू कर रखा है जिस का हर वर्ग भरपूर लाभ भी उठा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए भाजपा संगठन के कार्यकर्ता अभी जुटकर समूचे बैजनाथ सभा क्षेत्र सहित इस दुर्गम घाटी छोटाभंगाल में बहुत जल्द ही आकर लोगों से अपील करेंगे व कार्यकर्ताओं को इसके लिए पूरी तरह डट जाने का पाठ पढाएंगे। मुख्यातिथि ने देवा क्लव बड़ा ग्रां के लिए अपनी और से ग्यारह हज़ार रूपए, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ा ग्रां तथा राजकीय प्राथमिक नलहौता के स्कूल मैदान को बनाए के लिए एक–एक लाख रूपए देने की घोषणा की तथा साथ में देवा क्लव बड़ाग्रां भवन को भूमि का चयन करने पर धनराशि स्वीकृत करवाने का देवा क्लव बड़ाग्रां के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को पूरा आश्वासन दिया। वहीं पंचायत प्रधान चन्द्रमणी देवी तथा पंचायत प्रधान के पति व बैजनाथ भाजपा के उपाध्यक्ष मंगत राम ने भी लोगों को संबोधित किया। पंचायत प्रधान चन्द्रमणी देवी तथा उपाध्यक्ष मंगत राम ने देवा क्लव बड़ा ग्रां को अपनी और से 5100-5100 सौ रूपए नगद प्रदान किए। इससे पूर्व पंचायत प्रधान तथा पंचायत के सदस्यों, देवा क्लव बड़ा ग्रां के अध्यक्ष शिवजीत सिंह, क्लव के सदस्यों तथा बड़ा ग्रां के अन्य लोगों द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर कोठी कोहड़ पंचायत की प्रधान रक्षा देवी, मुल्थान पंचायत की प्रधान दुर्गेश, लोआई पंचायत के उपप्रधान तिलक ठाकुर, धरमान पंचायत के पूर्व प्रधान संजय कुमार, मुल्थान पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार (वांटू) स्वाड़ पंचायत के पूर्व उप प्रधान प्रदीप कुमार, छोटाभंगाल घाटी के भाजपा के वरिष्ठ नेता जगवीर सिंह, राजिंदर कुमार, गोपाल सिंह, मंगत राम, रवि कुमार व प्यार चंद गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *