ख्याति स्वयं सहायता समूह थबोली की महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चलाया सफ़ाई अभियान

इस खबर को सुनें

 सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर थबोली की महिलाओं ने सफाई अभियान छेडा। जिसमें समूह की सभी महिलाओं के साथ साथ गांव की अन्य महिलाओं ने भी रास्ते.बावड़ी व नालियों की सफाई की। इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने गांव को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाये रखने की शपथ ली। ख्याति स्वयं सहायता समूह की प्रधान रामप्यारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा यदि हमारे  आसपास का वातावरण और गांव स्वच्छ व  साफ सुथरा होगा। इस सफाई अभियान में समूह की प्रधान रामप्यारी, सचिव अर्चना शर्मा, सदस्य सिसला देवी, सुदर्शना शर्मा, सुनीता शर्मा के अलावा रीना शर्मा, ईशु शर्मा, सुमित्रा देवी,  उतरा शर्मा, खोदा मणि, रमीला देवी व इशरा देवी ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *