26 अगस्त को युवा विधायक राजा विक्रमाआदित्य सिंह आनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ आनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव  सतपाल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्याअवधि चुनाव प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश के अन्दर भी शुरू हो चुकी हे। जिसके तहत आगामी 26 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के युवा विधायक राजा विक्रमाआदित्य सिंह ठीक 11 बजे आनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आनी आ रहे है। सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अग्र संगठन जिसमें युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत सिंह ठाकुर,  उनकी समस्त कार्यकारिणी महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सीमा वर्मा, उनकी समस्त कार्यकारिणी सेवादल के अध्यक्ष ओम् प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष धनी राम सागर,  उनकी समस्त कार्यकारिणी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष किशोरी लाल, उनकी समस्त कार्यकारिणी इंटक के अध्यक्ष घनश्याम, उनकी समस्त कार्यकारिणी एनएसयूआई के अध्यक्ष पवन कुमार,  उनकी समस्त कार्यकारिणी, आनी क्षेत्र से सम्बंधित सभी ज़िले के पदाधिकारी और आनी विधान सभा के कांग्रेस के मोज़िज (Honoured) लोगों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें पार्टी के संभावित प्रत्याशी (मंडी लोक सभा) राजमाता प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने पर चर्चा होगी।  कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी जिसमें राजा विक्रमाआदित्य सिंह के साथ ज़िला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के तेजतरार अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और पूर्व में रहे कुल्लू एवं लाहौल एंड स्पीती एपीएमसी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा  इस बेठक मै विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सभी क्षेत्र के कार्यकर्तायों से निवेदन है की आप सभी इस कार्यक्रम में अपनी हाज़िरी सुनिश्चहित करे। कोंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता की एकता और मज़बूती के लिए इस जनसभा मै अवश्य भाग ले।  ये कार्यक्रम विश्रामग्रह आनी में होना निशित हुआ है। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *