भारतीय जनता पार्टी  मण्डल आनी  में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का प्रशिक्षण वर्ग 

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी आनी मण्डल में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस वर्ग की अध्यक्षता भाजपा  मण्डल अध्यक्ष  महेंद्र ठाकुर ने की।  इस अवसर में उनके साथ मण्डल महामंत्री शेर सिंह चौहान, मण्डल महामंत्री एवं स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान मण्डल प्रभारी  अशोक ठाकुर के अलावा मण्डल आईटी की पुरी टीम व विभिन्न ग्राम केन्द्रों के अध्यक्ष  मौजूद रहे । इस अवसर में  मण्डल अध्यक्ष  महेंद्र ठाकुर ने कार्यकार्ताओं कोरोना  महामारी से बचने के लिए विभिन्न  उपाय के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि  इस महामारी से बचाव और कोरोना संक्रमण को फैलने से कैसे रोका जाए इस विषय में प्रशिक्षित पार्टी के इस कार्यक्रम द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन बिंदुओं पर उन सभी  कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है जोकि आने वाले समय में स्वास्थ्य से संबंधित प्रत्येक समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *