आनी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में विक्रमादित्यसिंह ने किया प्रदेश सरकार पर प्रहार

इस खबर को सुनें
वीरभद्र द्वारा की गई घोषणाएं जमीन पर उतरी , जो कहते थे वो होती थी पत्थर की लकीर
क्षेत्र को बांटने का काम न करें मुख्यमंत्री-विक्रमादित्या सिंह
सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी।  आनी के राजा रघुवीरसिंह स्टेडियम में कांग्रेस नेता एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये प्रदेश  सरकार एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के नाम पर बांटने का प्रयास न करें। कांग्रेस ने हमेशा पूरे हिमाचल को एकसूत्र में पिरोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद जातिवाद से उपर उठकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए वीरभद्र सरकार 2005 में कानून लेकर आ गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी घोषणाएं करती है जो जमीन पर नहीं उतरती इसलिए ऐसी घोषणाओं का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि वीरभद्रसिंह जो बोलते थे वो पत्थर की लकीर हुआ करती थी। वीरभद्र द्वारा की गई घोषणाओं को रोकने की मजाल किसी में नहीं थी। आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधायक किशोरीलाल सागर जनता की महत्वाकांक्षा पर नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर विस क्षेत्र आनी की आवाज को मजबूती से नहीं उठाया जाता।
उन्होंने कहा कि वे गरिमा का ख्याल रखते हुए विधानसभा के अंदर कुछ नहीं बोलते लेकिन विधायक की यही स्थिति रही तो वे आनी की आवाज विधानसभा के अंदर उठाने में भी गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र की जनता के साथ उनका राजनीति से हटकर परिवारिक रिश्ता रहा है। इस अवसर पर रामपुर के विधायक नंदलाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुद्धिसिंह ठाकुर, जिप अध्यक्ष पंकज परमार, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकेश  शर्मा, अतुल शर्मा, पूर्व एपीएमसी चेयरमैन यूपेन्द्रकांत मिश्रा, पंचायत समिति अध्यक्ष विजय कंवर, जिप अध्यक्षा शिमला चंद्रप्रभा नेगी, राजकुमारी सोनी प्रभारी आनी विस, जिप सदस्य उज्जवल सेन मेहता, चंद्रमोहन सूद, संतोश ठाकुर व सतपाल सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *