सेवा सप्ताह के अंतिम दिन प्रज्ञता दिवस का आयोजन

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। बुजुर्गों के सम्मान के लिए कल्याण विभाग की तरफ से गत  17 सितंबर से 23 सितंबर तक मनाए गए सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिन को यह दिवस कल्याण भवन आनी में प्रज्ञता दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आनी क्षेत्र के विभिन्न वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस मौके पर बिधायक किशोरीलाल सागर ने अपने सम्बोधन में बरिष्ठ नागरिकों को परिवार व समाज की शान बताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों हमारे संस्कारो व आदर्शों का आधार है और ये भावी पीढ़ी व समाज के पथ प्रदर्शक बनकर सही मार्गदर्शन करते हैं। बिधायक ने कहा कि वर्तमान समय में कुछ परिवारों में बुजुर्गों का निरादर व तिरस्कार बहुत ही चिंतनीय है।इसके लिए युवा पीढ़ी व परिवार को सही राह पर आने की जरूरत है। इस दौरान बरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के संघर्ष व अनुभवों को भी सांझा किया और वर्तमान में नैतिक मूल्यों के पतन पर चिंता जताई। इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी सतीश शर्मा ने प्रज्ञता दिवस पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बिधायक किशोरीलाल सागर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नू ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी सतीश शर्मा, मण्डल महामंत्री शेर सिंह, प्रधानाचार्य अमर चन्द चौहान, नगर पंचायत पार्षद शशि मल्होत्रा, गुलाब ठाकुर, बरिष्ठ नागरिक डॉ. चमन ठाकुर, सूबेदार ख्याले राम शर्मा, ज्ञान चन्द शर्मा तथा रघु राम सहित अन्य कई बरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *