नानक चन्द कश्यप बने भारतीय किसान संघ खण्ड निरमण्ड के अध्यक्ष

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़ आनी। भारतीय किसान संघ की एक बैठक सोमवार को निरमण्ड में आयोजित की गई।बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरि राम पवार विशेष रूप से मौजूद रहे,जबकि बैठक में जिला कुल्लू के महामंत्री ऋषि राज, सह मंत्री चेतराम ,कोषाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, कार्यालय मंत्री विजय ठाकुर  तथा  संघ की आनी ईकाई  के नव नियुक्त अध्यक्ष रादेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।बैठक में भारतीय किसान संघ खण्ड निरमण्ड की कार्यकारिणी का गठन जिला महामंत्री ऋषि राज की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से नानक चन्द कश्यप को अध्यक्ष,. ईश्वर दास को उपाध्यक्ष, सिमतु राम को मंत्री, कुमत राम को सह मंत्री,लक्ष्मी देवी को युवा प्रमुख,लीला देवी को महिला प्रमुख.भूषणा देवी को जैविक प्रमुख. लीला चन्द जोशी को प्रचार प्रमुख,मस्त राम को गौ सेवा प्रमुख,लीला देवी 2 को विपणन मंडी प्रमुख,हीरा लाल राणा को विधि सहायक,चेतराम को राजस्व प्रमुख,रणजीत को सहकारिता प्रमुख, रामेश्वरी को व्यसन प्रमुख तथा शेर सिंह को संरक्षण प्रमुख चुना गया ।जबकि नवगठित कार्यकारिणी में आशा देवी,मेला राम,काथू राम,भिखमा देवी,रोशन लाल व रणजीता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *