राष्ट्रीय मानव देखभाल संग़ठन  कार्यालय का प्रभार मीनाक्षी शर्मा को

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़  आनी। आनी  स्थित राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन कार्यालय का प्रभार मीनाक्षी शर्मा को खण्ड समन्वयक के रूप में सौंपा गया है।बता दें कि राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन  द्वारा आनी ब्लॉक की 37  पंचायतों में समाज सेवा का कार्य किया जाता है। जिसमें हर पंचायत  और ग्रामीण स्तर पर महिलाएं काम कर रही है। इस संगठन में महिलाएं मानव सेवा के लिए स्वयंसेवी के रूप में कार्य कर रही है। गाँव की महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए योजनाओं के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के प्रमुख नील नेगी ने कहा कि मीनाक्षी शर्मा को आनी खंड का समन्वयक एवं सहायक प्रबन्धक नियुक्त किया गया है। आनी कार्यालय  से आगामी कार्यक्रम इनके सानिध्य में आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *