भाजपा के राज में महंगाई आसमान छु रही है-कांग्रेस उपाध्यक्ष सीता राम

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। प्रदेश में हो रहे उपचुनाव को मद्धेनज़र रखते हुए बैजनाथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सीता राम ठाकुर ने भाजपा पर जमकर निशाना सादा है। उन्होंने कहा कि भाजपा न जाने किन मुद्दों पर प्रदेश में चुनाव लड़ रही है। डब्बल इंजन की नाकामयाब सरकार अपनी जवाब देहि से दूर भाग रही है और इधर-उधर की बातें ज्यादा कर रही है। सीता राम ठाकुर ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नासमझी के चलते मंहगाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सीमेंट के दामों में और भी बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल के बाद आम आदमी का इंधन डीजल भी शतक पार कर रहा है। डिपो में सरसों के तेल की कीमत बढ़ा दी गई है। रसोई गैस का सिलेंडर एक हज़ार रूपए छूने को जा रहा है। भाजपा कि कथनी और करनी में काफी अंतर होता है भाजपा कहती कुछ और करती कुछ और ही है जिसे देश की आमा जनता भली–भांति समझ चुकी है। जिस कारण चारों उपचुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे और इस सरकार के आचार व व्यवहार को आइना दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसका कैडर लोगों को मुद्दों से दूर करके लारों नारों में ही उलझाना चाहता है जो कहीं से भी सफल नहीं होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *