जनवादी महिला समिति ने बुलन्द की महिलाओं की आवाज 

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा )आनी। भारतीय जनबादी महिला समिति  की एक  बैठक शुक्रवार को आनी में आयोजित की गई। बैठक में जनबादी महिला समिति की  प्रदेश शीर्ष नेतृत्व फालमा चौहान तथा ज़िला कुल्लू की संयोजक ममता नेगी विशेष रूप से उपस्थित हुई। बैठक में अखिल भारतीय जनबादी महिला समिति का गठन किया गया। बैठक में विभिन्न गांवों से 61 के करीब महिलाओ ने  भाग लिया। महिला समिति की राज्य सचिब फालमा चौहान ने कहा कि आज औरते समाज मे दुसरे दर्जे की नागरिक है। इसमे महिलाओ को अपने अधिकारो के लिये सघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाए आज सरकार की जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह से प्रभावित है। कुल्लू जिला महिला समिति की सयोंजक ममता नेगी ने कहा कि आज महिलाओ के ऊपर महंगाई की मार  सबसे ज्यादा है। रसोई गैस के दाम एक हजार पार  हो गए है। मगर सरकार इस पर लगाम लगाने में असमर्थ हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 17 नबम्बर को होने बाले कुल्लू जिला के समेलन के लिए प्रतिनिधि का चयन  कर लिया गया है, जो 13 दिसम्बर  को शिमला में होने बाले दलित महिला के मुदो के अधिवेशन में भी भाग लेंगी। मीटिंग में 12 सदस्यीय एडहॉक कमेटी का चयन किया गया जिसमें ओमा देवी को सयोंजक तथा रंजना शर्मा को सह सयोंजक बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *