प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व लाहुल स्पीती के पूर्व विधायक रवि ठाकुर स्पिति के 3 दिवसीय दौरे पर

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़ केलांग। तीन दिवसीय स्पीति दौरे के पहले दिन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रवि ठाकुर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ  स्पीति की जनता से रूबरू हुए ।इस दौरान पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने हाल ही में हुए मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को भारी मतों से जीत दिलवाने को लेकर स्पीति की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। पार्टी कार्यकर्ताओं व घाटी की जनता को उन्होंने बताया कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर लाहौल स्पीति की जनता का आभार व्यक्त करने के लिए एकदिवसीय लाहुल दौरे पर आए थे जहां पर उन्होंने घाटी की जनता का मंडी संसदीय क्षेत्र में साथ देने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा मंडी संसदीय क्षेत्र से नवनियुक्त सांसद प्रतिभा सिंह का संदेश भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिया और रवि ठाकुर ने कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह ने स्पीति की जनता को विशेष तौर पर यह संदेश भेजा है कि शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद वे जल्दी लाहौल स्पीति का दौरा करेंगे और घाटी के मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेंगी। इस दौरान उनके साथ लाहौल स्पीति कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, प्रवक्ता अनिल सहगल, रोहन, यश बोद्ध, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छेरिंग, मदन, दोरजे रपतन, छेवांग, लरी से प्रकाश, महेंद्र, तेजिंग, दोरजे रपतन विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *