जिला कुल्लू इंटक नई कार्यकारणी का गठन

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। जिला कुल्लू इंटक नई कार्यकारणी का गठन प्रदेश जिला कुल्लू इंटक अध्यक्ष खीमी राम चौहान की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मौहल में किया गया। बैठक में उपस्थित रोहित वत्स धामी संगठन मंत्री चुन्नी देवी की देखरेख में चुनाव करवाया गया। जिला कुल्लू प्रोजेक्ट इंटक के अध्यक्ष राकेश उपाध्याय रॉकी, जिला कुल्लू वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुकम सिंह ठाकुर, वेद राम दीवान, दुर्गादत्त, मनोज शर्मा,प्रकाश चंद, महासचिव संजय शर्मा, दुनी चंद पराशर, खूब राम आजाद, सह सचिव यशवंत सिंह, कांशी राम, देवी सिंह ठाकुर, ऑफिस सचिव सपना, आउटसोर्स जिला कुल्लू इंटक अध्यक्ष राजेंद्र नयैर, मानसिंह जिला आईपीएच इंटर की अध्यक्ष विमला शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण ठाकुर, पीडब्ल्यूडी मनीकरण ब्लॉक इंटक अध्यक्ष नानक चंद महंत, उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, सदस्य संजय कुमार, विजय कुमार, सुरेश कुमार तथा प्रेम कुमार बैठक में भाग लिया।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। चर्चा में यह पाया गया की आउटसोर्स कर्मचारी 15 साल से कार्य कर रहे हैं इन्हें भी हिमाचल सरकार कैबिनेट में नीति बनाए जाए। बैठक में मुख्य मुद्दा 2003 के बाद जो कर्मचारियों लगे हुए हैं उन्हको  को पुरानी पेंशन से जोड़ा जाए। हिमाचल सरकार में ग्राम पंचायत के माध्यम से मनरेगा में कार्य कर रहे पढ़े-लिखे मजदूरों को सरकारी कर्मचारी बनाया जाए। इनकी दिहाड़ी कम से कम 700 रूपये की जाए। भवन निर्माण कामगार बोर्ड में रजिस्टर्ड मजदूरों को पूर्व में मिलने वाली सुविधा को जोड़ा जाए। करुणा मूल के आधार पर जितने भी मामले आर के पास पेंडिंग है उन्हें भी जल्द से जल्द नियुक्ति किया जाए। सरकारी कर्मचारियों को मेडिकल बिलों का अति शीघ्र भुगतान किया जाए। समय-समय पर डीपीसी बिठाई जाए। क्लास फोर को वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति दी जाए। पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को सरकारी सेक्टर में कम शर्त पर रोजगार पर लगाया जाए। हिमाचल सरकार में कार्य कर रही आशा वर्कर आंगनवाड़ी मिड डे मील को कम से कम 15000 रूपये तक वेतन दिया जाए। पंचायत में लगे चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *