डॉ. रामलाल मारकंडा ने वितरित किए पुरस्कार, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने को की 50 हजार की घोषणा

इस खबर को सुनें

पूजा ठाकुर कुल्लू। मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंग  में दो दिवसीय राज्य स्तरीय हिमाचल राज्य एवं स्नोबोर्ड चैंपियनशिप आज  सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री राम लाल मारकंडा ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को नैसर्गिक सौंदर्य से नवाजा है। राज्य के पर्वतीय जिलों कुल्लू- मनाली, लाहोलक एवं स्पिति, किन्नौर तथा चंबा में सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी होती है। जिला में अनेक स्थानों पर स्कीइंग के लिए शानदार ढलानें मौजूद हैं।  उन्होंने कहा कि स्थानीय बच्चे तथा नौजवान बर्फ से जुड़ी खेलों का निरंतर अभ्यास करते रहते हैं जिसके कारण वह इन खेलों में दक्षता प्राप्त कर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब होते हैं।उन्होंने कहा कि मनाली से बहुत से खिलाड़ी  राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक हासिल कर प्रदेश व जिला का नाम रौशन कर चुके हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए 50 हजार रूपए देने की भी घोषणा की।  प्रतियोगिता में पांच श्रेणियों में सलालम अंडर-18 पुरूष वर्ग में अखिलेश प्रथम, मोहित दूसरे और पीयूष तीसरे स्थान पर रहे। सलालम के ही लड़कियों के अंडर-18 वर्ग में पलक  ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं मेघा दूसरे  तथा नित्या तीसरे स्थान पर रही। क्रॉस कंट्री में लड़कियों के वर्ग में दीक्षा ठाकुर प्रथम, गीता ठाकुर द्वितीय और भावना ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्रॉस कंट्री में लड़कियों के जूनियर वर्ग में उर्मिशा तथा उर्विशा ने क्रमशः पहला तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्रॉस कंट्री में ही लड़कों के जूनियर वर्ग में अभिनव, वरूण तथा साहिल ने क्रमशः पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बांद स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में जायंट सलालम के जूनियर वर्ग में वरूण ने पहला, वंशु ठाकुर ने दूसरा और दीपक तमांग ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्नोबोर्ड में लड़कियों के जूनियर वर्ग में प्रकृति ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्नोबोर्ड के क्रॉस कंट्री के 10 किलोमीटर में चंद्रकांत पहले, हीरा लाल दूसरे और राहुल तीसरेे पायदान पर रहे। सलालम  पुरूष प्रतियोगिता में योगेश कुमार ने पहला,हीरा लाल ने दूसरा और निखिल को तीसरा स्थान मिला। महिला सलालम में आंचल ने पहला, संध्या ने दूसरा और तनूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के सलालम के 21 वषल ठाकुर ने पहला, अभिषेक ने दूसरा और प्रणव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीं लड़कियों के अंडर-21 आयु वर्ग में रिया ने पहला, ललिता ने दूसरा तथा साक्षी को तीकसरा स्थान मिला। जायंट सलालम के पुरूष प्रतियोगिता में नारायण ठाकुर , निखिल ठाकुर  तथा योगेश कुमार ने क्रमशः पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जायंट सलालम  के महिलाओं में आंचल ठाकुर ने पहला, संध्या ने दूसरा और तनूजा ने तीसरा  स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 आयु वर्ग में निखिल ,अभिषेक, प्रणव तथा महिलाओं में ललिता, अंकिता व विपाशा ने क्रमशः पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जायंट सलालम के अंडर-18 आयु वर्ग में लड़कों में माहित, पीयूष, अविनाश तथा लड़कियों में पलक, रचना तथा मेघा जबकि स्नोबोर्ड जायंट सलालम के कमलजीत, मनीष तथा तितेश ठाकुर तथा महिलाओं में प्रीति दीक्षा ने क्रमशः पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे।  इस अवसर पर स्कीईंग एंड स्नोबोर्ड इंडियेा के महासचिव रूप चंद नेगी , राज्य अध्यक्ष लुद्दर चंद ठाकुर, महासचिव ललित चौहान, उपाध्यक्ष जगदीश लाल तथा जगत ठाकुर, संयुक्त सचिव सर्वदयाल ठाकुर व राजू ठाकुर के अलावा स्कीइंग के राष्ट्रीय अंतर्राष्टीय पदक विजेता खिलाडियों में आंचल ठाकुर, संध्या ठाकुर, वर्षा, हीरा लाल ठाकुर, हिमांशु, भुवनेश्वरी ठाकुर व संतोष ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में देश व प्रदेश के सैलानी व स्थानीय लोग इस रोमांचकारी प्रतियोगिता के साक्षी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *