आनी में रिमझिम बादल बरसने व जलोडी दर्रे में भारी हिमपात से घाटी में शीतलहर का प्रकोप

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। आनी क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार दिनभर जमकर वर्षा हुई जिससे तापमान में गिरावट आने से यहां के प्रमुख दर्रे जलोडी जोत सहित अन्य ऊँची पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ है। 10280 फुट ऊंचे जलोडी दर्रे पर शुक्रवार को करीब ड़ेढ फ़ीट ताजा हिमपात दर्ज किया गया जिससे दर्रे पर अब तक करीब 6 से 7 फ़ीट वर्फ़ जमा हो गई है। वर्षा से आनी घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है जिससे सामान्य जनजीवन ठहर सा गया है। कड़ाके की ठिठुरन से बचने के लिए लोगों ने  गर्म कपड़ों  और आग का सहारा ले लिया है। वर्षा से जहाँ वातावरण में नमी का संचार हुआ है बहीं वर्षा व वर्फबारी फसलों की अच्छी पैदावार के लिये काफी लाभप्रद साबित हुई है जिससे किसानों व बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। वर्फबारी से आनी क्षेत्र के कई परिवहन रुट भी प्रभावित हुए हैं जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए खासी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। वर्फबारी के कारण कई स्थानों पर पेयजल लाईने भी जाम हुई हैं औऱ विद्युत लाईने भी वाधित हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *