महिला मंडल झलैर ने चलाया स्वच्छता अभियान

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा ) आनी। विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत सराहन के महिला मंडल झलेर ने एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें गांव व सार्वजनिक स्थानों,  बावडीयों,  नालियों व रास्ते की झाड़ियों को काटा गया। सभी महिलाओं ने ठाना की हम अपने गांव व क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। महिला मंडल झलेर ने पूरे गांव को साफ सुथरा रखने की लोगों से अपील भी की। महिलाओं ने कूड़े कचरे को एकत्रित करके गड्ढे में दबाया ताकि वायु प्रदूषण न हो। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सराहन के झलेर वार्ड की सदस्या जयवंती, महिला मंडल प्रधान नीमू देवी, सचिव रीना देवी व अन्य सदस्य रूमा देवी, शकुंतला देवी, इंदिरा देवी, पूनी देवी, पम्मी देवी, वीरमा देवी, विमला देवी, शारदा देवी, आशा देवी, दसमू देवी, लीला देवी, रमना देवी, कमलेशा, प्रेमा देवी, विमला देवी, लीला देवी, उषा, रीना, सपना, शेतु देवी आदि महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *