काहवी गांव के जय भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सँवारा गांव

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़(सी आर शर्मा) आनी:-विकास खण्ड की ग्राम पंचायत आनी के काहवी गांव के जय भोले नाथ स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने एक बैठक का आयोजन किया।  जिसकी अध्यक्षता समूह की प्रधान सीमा ठाकुर ने की। बैठक में गांव और गांव के आसपास फैली गंदगी को ठिकाने लगाने और घरों का कूड़ा करकट एक जगह एकत्र करने को लेकर लोगों खासकर गृहणियों को जागरूक करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर गांव के रास्तों,गलियों, नालियों की और आसपास मिलकर सफाई अभियान छेड़ा और गीला कचरा, सूखा कचरा अलग कर उसे नष्ट किया। साथ ही गांव की महिलाओं को भी जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूह की प्रधान सीमा ठाकुर, सचिव तारा देवी,कोषाध्यक्ष सुजाता, मधु, दीपा, सुमित्रा, बबिता वर्मा, बबिता ठाकुर, रीना ठाकुर आदि सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *