सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरण चंद ठाकुर रविवार से चौहार घाटी में जनसंपर्क अभियान पर निकले हुए हैं। जनसंपर्क अभियान के तहत बरधान पंचायत के लचकंडी़, बोचिंग गांव में पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं लपास पंचायत के गलु गांव, लपास तथा जिला के सबसे दुर्गम गांव रुलिंग में पहुंच कर लोगों से मिले। उलेखनीय है कि 2017 के विधानसभा के चुनाव में पुरण चंद ठाकुर आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लादे थे जिसमें उन्होंने 7500 मत हासिल किये थे। जनसंपर्क अभियान में पुरण चंद ठाकुर से बात करने के लिए भारी संख्या में लोग मिलने आ रहे हैं। अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान पुरण चंद ठाकुर किसी भी राजनीतिक पार्टी व किसी भी नेता के प्रति कोई भी गलत टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।
2022-06-19