सुरभि न्यूज़ बिलासपुर
विजयराज उपाध्याय
बिलासपुर के बरठीं के चंदन ठाकुर ग्रीस में चल रही यूथ बीच हैंडबाल प्रतियोगिता में बतौर कोच अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चंदन की इस उपलब्धि से इलाके में खुशी की लहर है। ग्रीस में 14 से 19 जून तक आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। विश्व हैंडबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का कोच बनकर सेवाएं देना वास्तव में गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि चन्दन ठाकुर बरठीं के स्थायी निवासी है। इनके पिता शमशेर सिंह आर्मी से सबमेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए है तथा माता ऊषा देवी गृहणी हैं।
उनके पिता शमशेर सिंह हैंडबॉल व बास्केटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी रहे है। चन्दन ठाकुर 2004 हैंडबॉल खेल से स्पोर्ट्स कोटा से आर्मी में भर्ती हुए थे। उन्होंने आर्मी की हैंडबॉल टीम से काफी प्रतियोगिताओं में भाग लिया व मैडल जीते। चन्दन ठाकुर ने 2019-2020 में एनआईएस की व 2021 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुए। चन्दन ठाकुर हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ महिला हैंडबॉल टीम के साथ 2021 मे बतौर कोच गए, जहां टीम ने रजत पदक जीता। मार्च में वरिष्ठ महिला हैंडबॉल टीम के साथ बतौर कोच गए जहां टीम ने स्वर्ण पदक जीता। वर्तमान में चन्दन ठाकुर लवली यूनिवर्सिटी जालन्धर (पंजाब) में बतौर हैंडबॉल कोच अपनी सेवाएं दे रहें है।