आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शिमला में निकली तिरंगा प्रभात फेरी

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़

शिमला
शिमला के राम मंदिर से लोअर बाजार होते हुए मालरोड से वापस राम मंदिर तक तिरंगा प्रभात फेरी निकली जिसमें स्थानीय लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर भाग लिया। इस यात्रा का नेतृत्व शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया।
भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चला यह तिरंगा अभियान राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत कर रहा है। शिमला शहर में इस कार्यक्रम की शुरुआत 09 अगस्त, 2022 से की गई।
उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है जो 13 से 15 अगस्त, 2022 तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त, 2022 तक राज्य और देश के सभी नागरिक आगे आएं और अपने घरों पर तिरंगा लगाएं।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शिमला शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बने प्रोजेक्ट्स में भी 13 से 15 अगस्त, 2022 के बीच में तिरंगा फहराया जायेगा।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा भी शिमला शहर में अलग-अलग वार्डों में इस प्रकार के अकर्यक्रम कर स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *