नशा मनुष्य का जीवन बर्बाद कर देता है इसलिए नशे से सभी लोग रहे दूर-अभिनेता मनोज जोशी

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर

बिलासपुर में चेतना संस्था एवं हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में लुहणु मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में स्कूली बच्चों व अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षुओं के लिए सात दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में वालीवुड के मशहूर फिल्म कलाकार एवं चरित्र अभिनेता मनोज जोशी ने मुख्यतिथि के रूप मेें शिरकत की जबकि समाज सेवी हरीश नडडा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  मंच पर हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक ओपी शर्मा मौजूद रहे।

इस अवसर पर हिमाचली परंपरा के अनुसार वालीवुड के मशहूर फिल्म कलाकार एवं चरित्र अभिनेता मनोज जोशी को हिमाचली परम्परा के अनुसार टोपी व शाल पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा के राष्टरीय प्रवक्ता शहनाज पूने वाला भी मौजूद रहे।

मुख्यतिथि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है इसलिए नशे से हर वर्ग के सभी लोंग दूर ने बच्चों को नशे के प्रति सचेत करते हुए कहा कि नशे की लत हमेशा नाश करती है। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है इसलिए नशे से हर वर्ग के सभी लोंग दूर रहे।

उन्होंने बच्चों को स्वामी विवेकानंद एवं भारत के पूर्व राष्टरपति स्व डा अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में विभिन्न परिस्थिति में आगे बढते हुए नए मुकाम हासिल किए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

समाज सेवी व युथ मोटीवेटर हरीश नडडा ने चेतना संस्था एवं हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे अभियान की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने बच्चो के साथ अपने जीवन के अनुभव सांझा किए।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अंतर्राष्टरीय खिलाडियों, पूर्व सैनिकों के जीवन का उदाहरण देते हुए बच्चों को नशे से दूर रहने व जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम को हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक ओपी शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, सदर मंडल अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, मंडल महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, चेतना संस्था के प्र्रशासक कश्मीर ठाकुर व अरूण गौतम सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *