हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंदकिशोर शर्मा को भारतीय हैंडबॉल संघ में सोंपी सह सचिव की कमान

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर

पँजाब एवम हरियाणा हाई कोर्ट के निर्णय के बाद हरियाणा के रोहतक में आयोजित भारतीय हैंडबॉल संघ ( Handball Federation of India) के चुनाव में बिलासपुर जिला से संबंधित हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंदकिशोर शर्मा को निर्विरोध सह सचिव चुना गया।

देशभर के विभिन्न संबंधित राज्य इकाइयों से आए प्रतिनिधियो ने इस चुनाव में भाग लिया। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रतिनिधियों के रूप में इस चुनाव में प्रदेश संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष ढिल्लों एवम नन्द किशोर ने भाग लिया।

जिला सोसाइटी रजिस्ट्रार रोहतक द्वारा नियुक्त रिटर्निंग अफसर द्वारा सम्पन्न करवाये गए इन चुनावों में हरियाणा के दिग्विजय सिंह चौटाला को भारतीय हैंडबॉल संघ का अध्यक्ष, झारखंड के प्रदीप बालामुचु को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीतपाल सलूजा को महासचिव एवम पँजाब के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. गुरशरण सिंह गिल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

गौरतलब है कि नन्द किशोर को भारतीय हैंडबाल संघ में यह जिम्मेवारी लगातार दूसरी बार तथा कुल मिलाकर तीसरी बार मिली है।

हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भारत साहनी, उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार, अशोक भुट्टो, प्रियंता शर्मा, अजयप्रताप कालरा, देसराज ठाकुर, राकेश शर्मा दिषु, विषय ठाकुर, कोषाध्यक्ष तेजप्रताप चोपड़ा, संयुक्त सचिव विरेंदर शर्मा, संदीप मित्तल, राजेश शर्मा, विवेक शर्मा, शिवानी कांगो, कार्यकारिणी सदस्य विनोद गुलेरिया, राजेश शर्मा, अनुज चौधरी, सोनल शर्मा, अजय शर्मा, विवेक पठानिया, सुमन पण्डित एवम हरविंदर सिंह ने नन्द किशोर शर्मा को बधाई दी तथा विश्वास जताया कि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया को उनके अनुभव से लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *