ढालपुर में देवता वीरनाथ गौहरी ने बिच्छू बूटी के साथ देव खेलकर बुरी शक्तियों को भगाया दूर

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

कुल्लू

सावन माह के बाद भादों सक्रांति से जहां कुल्लू घाटी के देवालयों में शाउण मेलों का आगाज हो गया है। वहीं जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर में देवता वीरनाथ गौहरी ने बिच्छू बूटी के साथ देव खेलकर बुरी शक्तियों को दूर भगाया है। वीरवार को देवता गौहरी अपने मंदिर से ढोल नगाड़ों की थाप पर कराणी सौह के लिए निकले। जहां पर देव परंपराओं का निर्वहन करने के बाद गूर ने बिच्छू बूटी के साथ देव खेल की। इसके बाद भी बिच्छू बूटी को आशीर्वाद के तौर पर लोगों को भी वितरित किया गया। मान्यता है कि भादों के महीने में बुरी शक्तियों का प्रभाव अधिक रहता है। देवता बिच्छू बूटी के माध्यम से बुरी शक्तियों से अपने हरियानों की रक्षा करते हैं। देवता वीरनाथ गौहरी के कारदार राजकुमार महंत ने कहा कि बुधवार को देवता रथ में विराजमान हुए थे। इसके बाद देवता ने ढोल नगाड़ों के साथ क्षेत्र की परिक्रमा की। उन्होंने कहा कि देवता ने गूर के माध्यम से भक्तों की समस्याओं का निवारण भी किया। दोपहर बाद देवता अपने दिवालय में विराजमान हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *