जोगिंदर नगर उपमंडल में 11 पशुओं की मृत्यु, 27 गौशालाएं, 18 घरों, दुकानों व रसोइघरों को हुआ नुकसान, लगभग 21 लाख रुपये का नुकसान

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

जोगिंदर नगर

भारी बरसात के चलते जोगिन्दर नगर उपमंडल में राजस्व विभाग ने लगभग 21 लाख रूपये के नुकसान का आकलन किया है।

एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व कर्मियों ने भारी बरसात से अब तक 21 लाख रूपये के नुकसान का आकलन किया है।

बरसात से अब तक 11 पशुओं की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है जिनमें 3 भैंस, 3 बैल, 3 गाय तथा 2 बछडे शामिल हैं।

भारी बरसात से 27 गौशालाएं, 18 घर, दुकाने व रसोईघरों नुकसान हुआ है।

उन्होने बताया कि ग्रामीण स्तर पर भारी बरसात के कारण हुए नुकसान का आकलन के लिये राजस्व कर्मियों को आदेश दिये गए हैं।

लोगों की सुविधा के लिये जोगिंदर नगर में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसमें प्राकृतिक आपदा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में लोग तुरंत जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं।

उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी बरसात के दौरान होने वाली किसी भी प्राकृतिक आपदा से संबंधित जानकारी स्थानीय प्रशासन को समय रहते उपलब्ध करवाने को भी कहा है ताकि जरूरत पड़ने पर जल्द से जल्द राहत व बचाव कार्य शुरू किये जा सकें।

सभी विभागीय अधिकारियों को अपनी मानव शक्ति व मशीनरी के साथ 24 घंटे सातों दिन अलर्ट रहने के भी निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *