दलाश में खेलकूद प्रतियोगिता सपन्न, लोक नृत्य में महिला मंडल कटाहर प्रथम

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी

दलाश में सिरिगढ स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मेले से पूर्व आयोजित खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता सपन्न हो गई। समापन समारोह में आनी के विधायक किशोरी लाल सागर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुऐ।

उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य में महिला मंडल कटाहर प्रथम व महिला मंडल कुठेड दुसरे स्थान पर रहा

चैस में देवकृष्ण शर्मा प्रथम व घटेश्वर शर्मा दूसरे स्थान पर, बैंडमिंटन सिंगल में हेमंत नेगी प्रथम व अमन दुसरे स्थान पर रहे। वहीं बैंडमिंटन डबल में हेमंत और अमन प्रथम व सन्नी व अमन दूसरे स्थान पर रहे।

कबड्डी लोकल में देवटी प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश दूसरे स्थान पर रही। वॉलीवाल में शिमला प्रथम व स्पोटर्स होस्टल मतियाना दुसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में विधायक किशोरी लाल सागर ने स्पोटर्स क्लब  को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से छुपी हुई प्रतिभाऐं बाहर आती हैं और महिलाओं को अपनी लोक संस्कृति को बढ़ाबा देने का मौका मिलता है।युवा पीढी में भी प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है।

उन्होंने क्लब के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस उपलक्षय पर उनके साथ जिला  भाजपा कोषाध्यक्ष किशन ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष हिम्मत ठाकुर,  मंडल उपाध्यक्ष दयाल वर्मा,  दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, उपप्रधान सोहनी राम राठी, शक्ति केंद्र अध्यक्ष विक्की वर्मा, क्लब के प्रधान विद्या सागर, कोषाध्यक्ष दुष्यंत परमार, रॉकी ठाकुर सहित अन्य क़ई सदस्य  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *