आनी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महासम्मेलन सोमवार को होगा आयोजित 

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़
आनी
आगामी विधानसभा चुनाबों के मद्देनजर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी का एक महासम्मेलन सोमवार को विश्राम गृह आनी में आयोजित किया जा रहा है जिसमें आनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले सभी अग्रणी संगठनों (एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, इंटक, किसान कांग्रेस, सोशल मीडिया विभाग) के अध्यक्ष व सम्पूर्ण कार्यकारिणी, ज़ोनल अध्य्क्ष व बूथ अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी व कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रबुद्ध कार्यकर्ता भाग लेंगे।
पार्टी के महासचिव चमन भारती सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेेटी अध्यक्ष युपेन्द्र कांत मिश्रा करेंगे।
चमन भारती सिंह ने बताया कि इस आम सभा में पार्टी संगठन से सम्बंधित क़ई अहम मसलों पर चर्चा के अलावा सबसे अहम मुद्दा प्रदेश में आगामी आगामी विधानसभा चुनाबों को लेकर रहेगा।
महासचिव ने कहा कि इस सभा मे आनी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के सभी 13 टिकट आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का  उपस्थित रहना अत्यंत आवश्यक है।
इस बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस समर्थित तमाम जनता से कांग्रेस पार्टी के आगामी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी के विषय मे राय व सुझाव लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *