राजकुमारी ऋषि बनी जय अंबिका माता महिला मंडल निरमण्ड की प्रधान

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़
आनी
छोटी काशी निरमण्ड की ग्रामीण महिलाओं की एक बैठक निरमण्ड में आयोजित की गई। बैठक में महिला मंडल की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला मंडल की निवर्तमान प्रधान मंजुला शर्मा ने की। नवगठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से राजकुमारी ऋषि को प्रधान और सचिव रीना भारद्वाज को चुना गया जबकि उपप्रधान का दायित्व इंदिरा देवी और कोषाध्यक्ष झूला देवी को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी में अन्य सदस्यों को भी जोड़ा गया।महिला मंडल की प्रधान राजकुमारी ऋषि ने बताया कि उनका महिला मंडल सामाजिक कार्य में बढ़चढ़कर भाग लेगा और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जल्द जागरूकता अभियान छेड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *