
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस के मौके पर हिम संस्कृति संस्था द्वारा कवितापाठ ओर विचार गोष्ठी का आयोजन समिति सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी सदस्य आशा ठाकुर ने की। इस अवसर पर कवियत्री प्रियंका शर्मा ने कविता पाठ में कहा कि हिन्दू मेरा देश हिंदी मेरी मातृ भाषा है जबकि प्रीति ने हिंदी हमारी शान है देश की जान है। वहीं बीना राठी ने हम हिंदी को भूल गए हम बन गए अंग्रेज. अब हिंदी को बचाना होगा। इसके अलावा अंजना, अनु, प्रवीण लता, प्रवीना, गंगा देवी, तथा महेंद्र कायथ ने हिंदी पर सुंदर कविता पाठ किया।

कार्यक्रम की मुख्यातिथि पंचायत समिति सदस्य आशा ठाकुर ने सम्बोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र में हिंदी भाषा मे काम किया जाता है । देवभूमि का हर एक व्यक्ति हिंदी में बात करता है।उन्होंने कहा कि हम सब की शान राष्ट्र भाषा हिंदी है। कार्यक्रम में सभी ने हिंदी में काम करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा, उपाध्यक्ष छविंद्र शर्मा, प्रवक्ता चमन शर्मा व सदस्य तथा महिला शक्ति समूह, स्कूल व कॉलेज की छात्र छात्राओं ने भाग लिया।