सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आनी खण्ड की ग्राम पंचायत बटाला के संगठन जय श्री कृष्णा जी की महिलाओं ने पँचायत क्षेत्र में वन विभाग के सौजन्य से वन महोत्सव मनाया गया। वन रक्षक विकास रोच, निहाल चंद तथा उनके साथ आए बटाला ग्राम पंचायत प्रधान रोशन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वन विभाग के कर्मचारियों ने इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए पेड़ पौधों का विशेष महत्ब है। ऐसे में भूमि कटाव की रोकथाम के लिए भी खाली पड़ी वन भूमि पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ जहाँ हमें शुद्ध आक्सीजन देने में सहायक है वहीं ये मनुष्य की क़ई अन्य जरूरतों को भी पूरा करते हैं। इसलिए बनों को बढ़ावा देना हम सब का परम कर्तव्य है। महिलाओं ने इस मौके पर वन विभाग के सौजन्य से पंचायत क्षेत्र में खाली पड़ी वन भूमि पर देवदार के लगभग 100 पेड़ लगाकार इनके संरक्षण का जिम्मा उठाया। इस मौके पर जय श्री कृष्णा जी समूह की प्रधान रूमा देवी, सचिव नीलम शर्मा, उप प्रधान रोशना देवी, कोषाध्यक्ष बन्दना शर्मा, सह सचिव रक्षा देवी, सदस्य नीशा शर्मा, घुमी देवी, प्रोमिला देवी, सन्जूं, श्यामा लता, अनीता, पुष्पा, शीला देवी, सुमित्रा देवी, पिंकी, सत्या, इन्द्रा तथा सीमा सहित अन्य क़ई महिलाएं उपस्थित रही।