
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
चिकित्सा खंड आनी के तहत आशा कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार 22 और 23 सितंबर 2022 को नागरिक चिकित्सालय आनी (पुराना अस्पताल भवन) में सुबह 11 बजे लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में संबंधित पंचायतों की पात्र महिला उम्मीद्वारों से आवेदन मांगे गए थे। इस संबंध में विभाग अब साक्षात्कार के तौर पर आगामी कार्रवाई करेगा। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागवत मैहता ने बताया कि स्वास्थ्य खण्ड आनी के अंतर्गत जिन आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी-2 पंचायतों में स्वीकृत आशा पदो के लिए आवेदन किया है, उनका साक्षात्कार विभाग की ओर से तय किया गया है। इसके तहत 22 सितंबर 2022 को ग्राम पंचायत कराड़, लगौटी, टकरासी और रोपा की महिलाओं का साक्षात्कार होगा। वहीं 23 सितंबार 2022 को ग्राम पंचायत खनाग, कोहिला एवं जाबन की आवेदनकर्ता महिलाओं के लिए साक्षात्कार का आयोजन तय किया गया है। साक्षात्कार उक्त दिनों में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। उन्होंनें सभी आवेदनकर्ता महिलाओं से अपील की है कि साक्षात्कार के दिन सभी अभ्यर्थी अपने साथ मूल दस्तावेज साथ ले कर आएं।
स्वास्थ्य खण्ड आनी के अंतर्गत जिन आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी-2 पंचायतों में स्वीकृत आशा पदो के लिए आवेदन किया है, उनका पंचायत वार साक्षात्कार निम्नवत्त रहेगा :-
1- *22-09-2022* को ग्राम पंचायत- *कराड,* *लगौटी* , *टकरासी* और *रोपा*
2- *23-09-2022* को
ग्रामपंचायत- *खनाग ,* *कोहिला* एवं *जाबन*
– साक्षात्कार का स्थान *नागरिक चिकित्सालय आनी ( पुराने अस्पताल भवन )* रहेगा।
* साक्षात्कार उक्त सारिणी अनुसार सुबह 11:00 बजे पूर्वाह्न से शुरू होगा l
* सभी अभ्यर्थी अपने साथ *वास्तविक* (original documents) दस्तावेज साथ ले कर के आयें।
खण्ड चिकित्साधिकारी,
आनी, जिला कुल्लू
(हि0 प्र0)