मंडी में 30 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 तक होने वाली सेना भर्ती उम्मीदवारों को दिए आवश्यक निर्देश

इस खबर को सुनें

सुरभी न्यूज़

कुल्लू
सेना भर्ती मेडिकल में सेना चिकित्सा अधिकारी  मंडी ने आवश्यक निर्देश देते हुए बताया कि 30 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 तक  पड्डल मैदान में होने वाली सेना भर्ती मेंं सभी उम्मीदवारों के कान, नाक, गला, आंखें, शरीर रचना, हृदय, छाती एवं गुप्तांग की जांच होनी है।
सेना भर्ती मेडिकल के लिए आने से पहले सभी उम्मीदवार अच्छी तरह से नहा कर आए एवं गुप्तांग को भी साफ करके आएं। नहाते हुए हाथ पर लगाया गया बैंड न निकले इसका ध्यान रखें।
भर्ती कार्यालय द्वारा दी गई मेडिकल स्लिप को अपने साथ लाएं। भर्ती प्रक्रिया में यह देखा गया है कि सबसे ज्यादा उम्मीदवार कान में मैल के कारण अनफिट होते हैं। भर्ती में आने से पहले अपने कान डॉक्टर से साफ करवा कर आएं। नाखून और बाल काटकर आएं।
भर्ती मेडिकल में सभी उम्मीदवारों को ठोड़ी एवं प्राइवेट पार्ट के बालों को क्लीन शेव करवा कर आना जरूरी है।
अगर उम्मीदवारों को कोई चमड़ी की बीमारी है तो मेडिकल में आने से पहले डॉक्टर से इलाज करवाएं।
हृदय एवं श्वास रोगों से पीड़ित उम्मीदवार भर्ती में ना आएं।
आवेदक यह ध्यान रखें कि भर्ती निशुल्क एवं निष्पक्ष तरीके से होती है किसी भी व्यक्ति या अकादमी का भर्ती से कोई संबंध नहीं इसलिए किसी के झांसे में ना आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *