बरोट में इस तीन दिवसीय मेले के समापन समारोह में पूर्व मंत्री ठाकुर कोल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी की बरोट पंचायत के ठंडी गोलाई में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में युवक मंडल तथा महिला मंडल बरोट द्वारा दो अक्तूबर से मनाया जाने वाला तीन दिवसीय मेला चार अक्तूबर को समाप्त हो गया है।

इस तीन दिवसीय मेले के समापन समारोह में द्रंग के पूर्व विधायक व प्रदेश के पूर्व मंत्री ठाकुर कोल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला मैदान में पहुँचने पर युवक मंडल तथा महिला मंडल बरोट द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया।

मेले में शरीक हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है इन्हें हमेशा के लिए संजोये रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। मेले के आयोजनों   से लोगों के बीच आपसी भाई चारे को बढ़ावा मिलता है।

ठाकुर कॉल सिंह ने कहा कि वर्ष 2017में  उनके ही कार्यकाल में उनके अथक प्रयासों तथा मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की बदौलत प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र का दर्ज़ा बढ़ा कर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र किया है मगर सरकार के बदलते ही इसकी ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया गया है।

वहीँ उनके साथ बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल के अथक प्रयासों से चौहार तथा छोटाभंगाल घाटी के लोगों की समस्या को देखते हुए मुल्थान में महाविद्यालय मुल्थान को स्थापित किया है मगर उसके लिए भी अभी तक भाजपा  कुछ भी नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर उनकी कांग्रेस सरकार बनती है तो इस सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट का दर्ज़ा बढ़ाकर सिविल अस्पताल कर दिया जाएगा और उसमें 50 बिस्तर को स्थापित कर दिया जाएगा।

ठाकुर कोल सिंह ने मेले के सफल आयोजन के लिए युवक मंडल बरोट को अपनी ओर से 25 हज़ार और महिला मंडल बरोट को 10 हज़ार रूपए की नगद धनराशि प्रदान की।

इससे पूर्व उन्होंने बरोट में स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बरोट का दौरा भी किया किया।

उनके साथ द्रंग कांग्रेस के अध्यक्ष वामन देव, चौहार घाटी के कांग्रेस अध्यक्ष भूप सिंह धरवाल, बीडीसी के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, बरोट पंचायत के प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर, वरधान पंचायत के प्रधान अनिल कुमार, लपास पंचायत के प्रधान रमेश चंद, लटराण पंचायत की पूर्व प्रधान सावित्री देवी, बैजनाथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सीता राम ठाकुर, पूर्व सूबेदार रामा सरन चौहान, बरोट ग्राम सुधार कमेटी के प्रधान हरि सिंह, वीरी सिंह तथा कमलेश नेगी  गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *